diwali horizontal

बछरावां में धान खरीद केंद्र न बनाकर सरकार ने दिवाली पर किसानों को दिया तोहफा

0 68

बछरावां में धान खरीद केंद्र न बनाकर सरकार ने दिवाली पर किसानों को दिया तोहफा

बछरावां रायबरेली:  जहां एक तरफ बछरावां को धान का कटोरा कहा जाता है जनपद में सर्वाधिक धान की पैदावार बछरावां व उसके आसपास की गांवों में ही होती है तरह-तरह की धान प्रजातियों की खेती किसान करते हैं। यहां के किसानों की मुख्य जीविका धान की खेती ही है। इन सब चीजों को दरकिनार करते हुए सरकार ने इस बार धान खरीद केंद्र नहीं संचालित किया है। धान खरीद केंद्र न होने पर मजबूरन क्षेत्र के किसानों को आढ़तियों के हाथ अपने धान को औने-पौने दामों पर बेचना पड़ेगा। सरकार मंच से किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन धरातल पर सरकार के लिए दावे टांय टांय फिस्स होते नजर आ रहे हैं। किसानों ने इस  समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी से मुलाकात की और अपनी व्यथा बताई तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बछरावां नगर में धान खरीद केंद्र संचालित किए जाने की मांग की है जिससे किसानों को इस समस्या से निजात दिलाया जा सके वह सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जा सके। इस बाबत संवाददाता ने जब डिप्टी आरएमओ सोनी गुप्ता से उनके मोबाइल नंबर 8869874599 पर बात की तो उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग का खरीद केंद्र तो बछरावां में दो साल से नहीं लगा है। हमारे पास कोई एम आई नहीं व बछरावां में सरकारी भवन नहीं है इसलिए खरीद केंद्र लग पाना संभव नहीं है।
सरकार की मंशा अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की है लेकिन उच्च अधिकारी सरकार की मंशा को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.