diwali horizontal

कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़ित परिवार सुबह लखनऊ पहुंचा।

0 206

यूपी : के हाथरस में 19 साल की दलित युवती से कथित बलात्कार और उसकी मौत मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अहम सुनवाई होनी है यह मामला गरिमापूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार टाइटल के तहत सूचीबद्ध है। पीड़ित परिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ पहुंच गया है। एक अक्टूबर को कोर्ट ने मामले को खुद नोटिस में लिया था

कोर्ट ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी एचसी अवस्थी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के अलावा हाथरस के डीएम और एसपी को तलब किया है पीड़ित परिवार को भी कोर्ट में गवाही के लिए हाजिर रहना है। हाईकोर्ट में सरकार की तरफ से विनोद शाही पैरवी करेंगे, जबकि कोर्ट ने वरिष्ठ वकील जेएन माथुर को एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) बनाया है

परिवार के पांच लोग कोर्ट में देंगे गवाही

पीड़ित परिवार सुबह 5 बजे हाथरस से निकला। पीड़ित के माता-पिता, दो भाई और एक भाभी लखनऊ पहुंचीं। सभी को हाईकोर्ट के पास स्थित उत्तराखंड भवन में ठहराया गया। एसडीएम अंजलि गंगवार और सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी है

दो गाड़ियों में पीड़ित परिवार था, जबकि छह गाड़ियां उनके एस्कॉर्ट के लिए हैं। भाई ने कहा कि जो भी घटना हुई है, उसके बारे में कोर्ट को बताएंगे। जो घटना के वक्त मौजूद था, वह अपनी बात कोर्ट में रखेगा। इससे पहले उन्होंने रविवार रात लखनऊ जाने से मना कर दिया था। पीड़ित के भाई ने कहा कि रात में हमारे साथ कुछ भी हो सकता है। हमें प्रशासन पर भरोसा नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.