diwali horizontal

हाथरस में ऐतिहासिक कंस वध एवं श्रीकृष्ण–बलराम प्रस्थान लीला में शामिल हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, 135 वर्ष पुरानी परंपरा की प्रशंसा—ऊर्जा सुधारों पर दिए महत्वपूर्ण संदेश

0 48

हाथरस में ऐतिहासिक कंस वध एवं श्रीकृष्ण–बलराम प्रस्थान लीला में शामिल हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, 135 वर्ष पुरानी परंपरा की प्रशंसा—ऊर्जा सुधारों पर दिए महत्वपूर्ण संदेश

हाथरस,लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज हाथरस के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कंस वध एवं श्रीकृष्ण–बलराम प्रस्थान लीला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभाग किया। ब्रज संस्कृति की पहचान बन चुकी यह लीला 135 वर्षों से लगातार आयोजित की जाती रही है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर मंत्री का आयोजकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गरमजोशी से स्वागत किया। परंपरागत विधि-विधान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और पूरा मैदान सांस्कृतिक भक्ति-मय वातावरण से भर उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने हाथरस की इस अनूठी सांस्कृतिक परंपरा की हृदय से सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रज संस्कृति की आत्मा का जीवंत और भव्य स्वरूप है। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार आज ही के दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम अत्याचारी कंस का वध करने के लिए अपनी सेना और साथियों के साथ मथुरा के लिए प्रस्थान किए थे। उसी दिव्य ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में हाथरस में यह लीला हर वर्ष आयोजित की जाती है, जो 135 वर्षों से बिना रुके चल रही है। उन्होंने कहा कि हाथरस ब्रज क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा है और यहाँ की मिट्टी में राधा-कृष्ण की लीलाओं की सुगंध और स्पंदन आज भी महसूस किया जा सकता है।अपने संबोधन में मंत्री ने ऊर्जा और नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को पारदर्शी, सुरक्षित और आधुनिक विद्युत सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्मार्ट मीटर अपनाकर इस दिशा में सरकार के प्रयासों को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर भविष्य की आधुनिक तकनीक का हिस्सा हैं, जो बिजली वितरण को सटीक, पारदर्शी और उपभोक्ता हितों के अनुरूप बनाते हैं।मंत्री ने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्मार्ट बनने के लिए स्मार्ट मीटर प्रणाली को स्वीकार करें और ऊर्जा सुधार प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटरों से संबंधित किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि बिजली से जुड़ी लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार निरंतर ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च महत्व देती है।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने हाथरस के लोगों को इस ऐतिहासिक परंपरा को शानदार ढंग से निभाए रखने के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि ब्रज संस्कृति का यह गौरवपूर्ण आयोजन आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.