diwali horizontal

माओवादी माड़वी हिड़मा के आतंक का हुआ कैसे हुआ खात्मा!

0 49

माओवादी माड़वी हिड़मा के आतंक का हुआ कैसे हुआ खात्मा!

हाइलाइट्स:

खुफिया ऑपरेशन में कुख्यात माओवादी नेता मादवी हिडमा मारा गया। आंध्र प्रदेश में माओवादी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। मुठभेड़ आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा के पास हुई। हिडमा समेत 6 विद्रोही मारे गए। सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से हथियार बरामद किए हैं। हिडमा पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी का नेता था और कई हमलों में शामिल था।

नई दिल्ली: कुख्यात माओवादी नेता मादवी हिडमा एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में मारा गया। आंध्र प्रदेश में माओवादी गतिविधियों पर कई दिनों तक कड़ी नजर रखने के बाद सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सही मौके का इतंजार किया और आज कार्रवाई पूरी कर ली है।

यह एनकाउंटर आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से सटी सीमाके पास अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेदुमिल्ली के जंगल में हुआ। इस मुठभेड़ में 6 विद्रोहियों के साथ-साथ हिडमा भी मारा गया। हिडमा की पत्नी राजे और उसके चार साथी भी घटनास्थल पर मृत पाए गए। इन लोगों ने सुरक्षा बलों और नागरिकों पर कम से कम 26 बार हथियारों से हमले किए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.