
फर्रुखाबाद में सनसनी:इमामबाड़े/शिया स्थल को आग लगने की घटना: मचा क्षेत्र में हड़कंप।
फर्रुखाबाद 13 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक इमामबाड़े/शिया स्थल को आग लगने की घटना हुई है, फर्रुखाबाद के चिलसरा रोड स्थित कर्बला (यह आमतौर पर शिया समुदाय का धार्मिक स्थल/स्थान होता है) में रात में कुछ अज्ञात लोगों ने कब्र तोड़ी और आग लगाई। आग की वजह से ताजिए और अन्य सामान जले।
फर्रुखाबाद: धार्मिक स्थल पर अराजक तत्वों का तांडव, मजार में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग।
फर्रुखाबाद जनपद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अर्रापहाड़पुर स्थित ‘कर्बला मौला अली नजफ’ में अज्ञात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने न सिर्फ दो कब्रों को क्षतिग्रस्त किया, बल्कि परिसर में रखे ताजिया, अलम और मेहंदी को आग के हवाले कर दिया।
सुबह ताला खोलते ही दिखी आग की लपटें।
घटना का खुलासा गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब दरगाह की देखभाल करने वाले साबिर अली ने मुख्य दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दरगाह के अंदर आग जल रही थी और पीछे रखे ताजिया व अलम धू-धू कर जल रहे थे। आग इतनी भीषण थी कि उसने छत की धन्नियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
साबिर अली ने तत्काल इसकी सूचना शरीफ हुसैन रिजवी को दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुरानी चोरी का भी उठा मुद्दा।
दरगाह प्रबंधन से जुड़े शरीफ हुसैन रिजवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि करीब 5-6 महीने पहले भी यहाँ बड़ी चोरी हुई थी, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी और चांदी के अलम चोरी हो गए थे। उस समय मऊदरवाजा थाने में मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
भारी पुलिस बल के साथ पहुँचे अधिकारी।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचीं। उनके साथ सीओ अमृतपुर संजय वर्मा, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, एसडीएम रजनीकांत पांडेय और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। क्या कहती है पुलिस? पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा:
“कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा मजार में तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। इस गंभीर मामले की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने तीन जांच दल बनाए हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष था, लेकिन स्थिति को संयम से संभाला गया।
बल्कि कुछ लोगों ने कब्र तोड़ी और आग लगाई जिससे सामान जल गया। प्रशासन और पुलिस ने इसे आपराधिक घटना के रूप में देखा है और जांच जारी है।