
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर योगी की दो टूक!
उत्तर प्रदेश Live:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य विवाद पर Assembly में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता” और यह शीर्षक किसी भी व्यक्ति का व्यक्तिगत दावा नहीं हो सकता,

बल्कि यह भारत की प्राचीन परंपरा और प्रतिष्ठित पीठों से जुड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून सभी के लिए समान है और कोई भी व्यक्ति — चाहे वह धार्मिक अधिकारी हो या साधु — कानून और नियमों से ऊपर नहीं है।

सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि माघ मेले जैसी बड़ी भीड़ वाली जगह पर सुरक्षा, crowd management और मर्यादा का पालन करना जरूरी है, और सरकारी निर्णय इसी के आधार पर लिया गया था।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विवाद को राजनीतिक बनाया जा रहा है और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि व्यवहारिक तौर पर व्यवस्थाओं को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है।