diwali horizontal

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात :ए के शर्मा

0 37

लखनऊ: शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक सौगात मिली, जब नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने तमसा नदी तट स्थित मऊ महादेव मंदिर के नवनिर्मित भव्य घाटों का लोकार्पण किया। 938.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर फंड से पूरी हुई है। रेड स्टोन धौलपुर के पत्थरों से सुसज्जित घाटों ने पूरे परिसर को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान किया है

घाट परिसर में स्थापित भगवान शिव की 61 फीट ऊंची कंक्रीट निर्मित भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और आस्था का केंद्र बन गई है। राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित यह प्रतिमा दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बन रही है।

अब मऊ की पहचान माफिया से नहीं, महादेव से होगी

अपने संबोधन में मंत्री श्री ए के शर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर आज श्रद्धालु श्रद्धा के साथ आरती और दर्शन कर रहे हैं, कभी वहां गंदगी, अव्यवस्था और भय का वातावरण था। लोग इस क्षेत्र में आने से कतराते थे।

 

 

उन्होंने कहा कि आज मऊ भय और गुंडाराज की छवि से बाहर निकलकर “माफिया-मुक्त मऊ” की नई पहचान बना रहा है। शासन अब डर से नहीं, निर्णय से चलता है। कानून व्यवस्था की मजबूती और विकास की निरंतरता ने जनपद की दिशा बदल दी है।
उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा कि “अब मऊ की पहचान माफिया से नहीं, महादेव से होगी।” यह परिवर्तन केवल प्रशासनिक इच्छाशक्ति से नहीं, बल्कि स्थानीय जनता के सहयोग और संकल्प से संभव हुआ है।

मऊ महादेव धाम बनेगा ‘यूपी का कैलाश

मंत्री श्री शर्मा ने घोषणा की कि मऊ महादेव धाम को उत्तर प्रदेश का ‘कैलाश’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी एक वर्ष के भीतर यहां एक सुंदर एवं आधुनिक ग्रीन पार्क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यह स्थल धार्मिक,

सांस्कृतिक और पारिवारिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सके उन्होंने कहा कि मऊ में विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी।

सड़क, बिजली, नगर विकास और धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के माध्यम से जनपद को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा।

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बदलता मऊ

अपने उद्बोधन में मंत्री श्री ए के शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव से मऊ जैसे जनपदों में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और आध्यात्मिक स्थलों के विकास के माध्यम से प्रदेश की पहचान मजबूत हो रही है।

भव्य आयोजन ने बढ़ाया जनउत्साह

लोकार्पण अवसर पर आयोजित भव्य आरती, लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर जनपद के बदलते स्वरूप का स्वागत किया।

संस्कृति और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मऊ महादेव धाम के नवनिर्मित घाट न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षा प्रदान करेंगे, बल्कि इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी यह परियोजना माफिया-मुक्त, सुरक्षित और विकसित मऊ की नई पहचान का प्रतीक बन चुकी है। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मिला यह उपहार जनपद के आत्मगौरव, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समग्र विकास का सशक्त संदेश देता है।मऊ अब भय की नहीं, भक्ति और विकास की राह पर अग्रसर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.