diwali horizontal

बिट्स पिलानी और कौरसेरा ने लॉन्च किया भारत का पहला कंप्यूटर साइस में ऑनलाइन बीएससी       

  एक शीर्ष रैंक वाले इंजीनियरिंग संस्थान द्वारा

0 166

लखनऊ बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी, विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रबंधन क्षेत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस के तौर पर विश्वविख्यात भारतीय संस्थान, ने कंप्यूटर साइंस में ऑनलाइन बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) की डिग्री करवाने के लिए कौरसेरा के साथ सहभागिता की है।कौरसेरा दुनिया के अग्रणी ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म में से एक है।

भारत और विश्व के छात्रों तक उच्चगुणवत्ता की कंप्यूटर साइंस की डिग्री पहुंचाने के लिए ये भागीदारी की गई है। विभिन्न उद्योग विशेषग्यो के सहयोग के साथ डिजाइन किए गए कार्यक्रम का रोजगार-उन्मुख पाठ्यक्रम नेतृत्व कौशल के साथ-साथ् ासॉफ्टवेयर डेवलपमेंट डेटा एनालसिस और कोर सिस्टम में कौशल विकसित करने के लिए छात्रों को सशक्त बनाएगा।

2025 तक भारत में 2.8 करोड़ नई तकनीकी नौकरियों के उभरने का अनुमान है और ऐसे में तकनीकी प्रतिभा को बढ़ाने की जरूरत है। हाल ही में जारी एक नई नैसकॉम-जिन्नोव रिपोर्ट के अनुसार 2026 तक भारत में 14 से 19 लाख तकनीकी पेशेवरों की कमी का अनुमान है। इस समस्या के समाधान के लिए, बिट्स पिलानी की बीएससी डिग्री ग्रेजुएट्स को एप्लिकेशन और सिस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपर, कंप्यूटर प्रोग्रामर और डेटा एनालिस्ट्स की नौकरियों के लिए तैयार करेगी।

इस मौके पर सुश्री बेट्टी वांडेनबोश, चीफ कॉन्टेंट ऑफिसर, कौरसेरा ने कहा कि “हम बिट्स पिलानी के साथ साझेदारी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं क्योंकि यह बीएससी डिग्री एक डिजीटल कल के लिए छात्रों को तैयार करती है।“ उन्होंने कहा कि “हमारी साझेदारी के माध्यम से, हम एक अभूतपूर्व पैमाने पर इस प्रीमियर संस्थान तक पहुंच प्रदान कर रहे हैं-अधिक से अधिक छात्रों को इस कंप्यूटर साइंस की डिग्री को फ्लेक्सिीबल और किफायती तरीके से अर्जित करने में सक्षम बनाते हैं।

प्रो. जी सुंदर, डायरेक्टर, ऑफ कैंपस प्रोग्राम्स एंड इंडस्ट्री एंगेजमेंट, बिट्स पिलानी ने कहा कि “कौरसेरा के साथ हमारा सहयोग हमें यह सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है ताकि हमारे प्रेरक डिग्री प्रोग्राम विश्वभर के विविध् वर्गों के छात्रों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सके।“ उन्होंने कहा कि “यह सहयोग बिट्स पिलानी को देश और दुनियाभर में तकनीकी प्रतिभा के समान विकास की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करेगा। यह छात्रों को ज्ञान और कौशल के साथ सशक्त बनाता है, जिन्हें आईटी इंडस्ट्री द्वारा अत्यधिक महत्वदिया जाता है, और भारतीय संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के प्रमुख प्रदाता के रूप में प्रदान करने का कार्य करता है।”

पात्रता जो अधिकांश को सक्षम बनाती है
इस डिग्री के लिए कोई प्रवेश परीक्षा अनिवार्य नही ंहै और विविध प्रोफाइल के छात्र इसमें प्रवेश ले सकते हैं जिनमें बिना विज्ञान पृष्ठभूमि के छात्र भी शामिल हैं। कक्षा 12 या इसके समकक्ष योग्यता वाला कोई भी व्यक्ति इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है।

कहीं से भी शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा
100 प्रतिशत ऑनलाइन प्रोग्राम को दुनिया में कहीं से भी पढ़ा जा सकता है। वर्चुअल और क्लाउड लैब का लाभ उठाकर, छात्र सिमुलेशन का उपयोग करके अपने कौशल को विकसित करेंगे।

काम करते समय या किसी अन्य डिग्री प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पढ़ने की सुविधा
फ्लेक्सिीबिलिटी को अधिकतम करने के लिए, छात्रों को इस तीन साल की डिग्री को 6 साल में पूरा करने की सुविधा है। प्रोग्राम में डिप्लोमा का एक इंटरमीडिएट निकास विकल्प भी है, जिसे छात्र लगभग दो वर्षों में अर्जित कर सकते हैं।

स्टूडेंटस पोर्ट सिस्टम और बिट्स पिलानी के पूर्व छात्रों के नेटवर्क तक पहुंच
यह डिग्री जूम और स्लैक तकनीक का उपयोग करके डिजिटल नेटवर्क बनाने को प्राथमिकता देती है। छात्र डिजिटल स्टडी ग्रुप्स और ग्रुप प्रोजेक्ट्स में दुनियाभर के सहपाठियों से जुड़ेंगे। समय-समय पर लाइव सेशन भी होंगे ताकि छात्र वास्तविक समय में बिट्स पिलानी के प्राध्यापकों और सहपाठियों से जुड़ सकें। जरूरत पड़ने पर, छात्र कैरियर संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

ग्रेजुएट होने पर, छात्र संस्थान के पूर्व छात्रों के नेटवर्क में शामिल हो जाएंगे – जोकि एक ऐसी कम्युनिटी है जिसने 900 से अधिक स्टार्टअप और 13 यूनिकॉर्न को जन्म दिया है, जिसमें जेटा, एमपीएल, स्विगी, बिग बास्केट और ग्रो शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन आज से खुले, 12 सितंबर, 2022
छात्र नवंबर 2022 में शुरू होने वाले पहले बैच के लिए आज, 12 सितंबर, 2022 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2022 है। कार्यक्रम के विवरण और आवेदन शुरू करने के लिए, कृपया देखें

Leave A Reply

Your email address will not be published.