diwali horizontal

पुलिस के गुडवर्को की क्यों नही होती सराहना

0 54

 

 

अतहर मेहदी
बहराइच।जनपद में इस समय ये बहुत तेज़ी से देखने और सुनने को मिल रहा है कि कोई भी छोटी से छोटी या बड़ी से बड़ी घटना या दुर्घटना होती है तो सीधे पुलिस पर निशाना लगाकर उनके मनोबल को कमज़ोर करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।नाकाम रही योगी की पुलिस,फेल हो गया पुलिस का ख़ुफ़िया तंत्र,नाकाम हो गई पुलिस आदि स्लोगनों से संबोधित करके इन्हें दवाब में रहने पर विवश किया जाता है जबकि पुलिस द्वारा किये गए गुडवर्को कि सराहना उस तरह नही की जाती जिस तरह घटना दुर्घटना को उठाया जाता है अभी तक देखा जाय तो एसएसपी केशव चौधरी के निर्देशन और समस्त अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारिओं के मार्गदर्शन में जनपद पुलिस ने कई बड़े खुलासे करके अपराधियों को गिरफ्तार करने का कार्य किया गया है ग्रामीण से लेकर नगर क्षेत्र तक के पुलिस कर्मियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं मगर इन खुलासों की जितनी चर्चा होनी चाहिये वो नही हो पाई है इन्ही बिंदुओं पर कुछ बुद्धजीवियों द्वारा पेश की गई राय को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है।जब इस सिलसिले में लोगों से बात की गई तो जनमानस के अलग अलग पहलू निकलकर सामने आए कोई कहता है पुलिस के जादू की छड़ी अगर होती तो वो पहले ही जान जाती कहा क्राइम होने वाला है वही पहले से पहुंच जाती कोई कहता है इस तरह की बाते करने वालों को इतना ध्यान देना चाहिए कि हर इंसान के साथ एक पुलिस कर्मी तो रह नही सकता इस तरह सभी के नज़रियों को मिलाकर देखे तो ये बात निकलकर आती है कि किसी को भी किसी के मनोबल को कमजोर करने का प्रयास नही करना चाहिए बल्कि अगर कोई घटना या दुर्घटना हुई है तो सहयोग करने के साथ ये अपेक्षा करना चाहिए कि इस घटना या दुर्घटना का सही खुलासा हो सके।
Leave A Reply

Your email address will not be published.