diwali horizontal

सृजन महोत्सव में शुरू हुई भाई दूज और छठ की खरीदारी

उत्तर प्रदेश महोत्सव में शुरू हुआ मेले के हुनरमंद सृजन हस्तशिल्पियों का सम्मान

0 151
लखनऊ। सृजन फाउंडेशन की ओर से सातवें उत्तर प्रदेश महोत्सव के 12वें दिन बुधवार 26 अक्टूबर को आशियाना के कथा मैदान में भाई दूज और छठ की खरीदारी परवान चढ़ना शुरू हो गई। इस अवसर पर मेले में शामिल हुनरमंद सृजन हस्तशिल्पियों का सम्मान भी शुरू हुआ। सृजन फाउंडेशन की ओर से सातवें उत्तर प्रदेश महोत्सव आशियाना स्थित कथा मैदान में 31 अक्टूबर तक आयोजित है इस मेले में सृजन संस्था के अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना की उपस्थिति में स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ.सीताराम टैगोर ने कहा कि जीव और वन ही है जीवन। ऐसे में धरा पर संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अजीत कुशवाहा ने जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। राजाराम फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित कश्यप ने परस्पर सहयोग कर देश सशक्त करने के लिए प्रेरित किया। देखने में अक्षम प्रतिभावान गायिका वाणी चावला ने डॉन फिल्म का सुपरहिट गाना “ये मेरा दिन प्यार का दीवाना” सुनाकर तालियां बटोरी। प्रेरक कलाकार के रूप में उन्होंने युवाओं को कभी हिम्मत न हारने का संदेश भी दिया। पूजा साहिनी और अमित ने जब अंखियों से गोली मारे पर अपनी प्रस्तुति दी तो दर्शक झूम उठे।
इस मौके पर शैलेन्द्र मोहन, चेयरमैन, एंटी क्राइम, एंटी करप्शन ट्रस्ट, डॉ अर्चना सक्सेना, डायरेक्टर, स्नेहधरा वृद्धाश्रम, स्मिता श्रीवास्तव, अध्यक्ष, संगिनी महिला क्लब, मो.मंसूर, अनूप सक्सेना, शशांक, पी.सी.श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
सम्मानित हुई कद्दू के बीज के आभूषण बनाने वाली अरुणिमा दास
नोमाश्कार.कॉम संस्था की अरुणिमा दास को उनके अनोखे कलात्मक आभूषणों के कौशल के लिए सृजन हस्तशिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया। सृजन संस्था के अध्यक्ष अमित सक्सेना ने बताया कि कला के लिए कभी माध्यम बांधा नहीं बनता है। कोलकाता की अरुणिमा ने फलों, कद्दू और लौकी के बीजों से एक से बढ़कर एक सुंदर आभूषण बनाए हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा बनाए गए टेराकोटा, चमड़ा, बांस, तुलसी के आभूषण भी खासे पसंद किये जा रहे हैं। वह https://nomoshkar.com/ के माध्यम से 35 महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.