diwali horizontal

हजरत मोहम्मद व आले मोहम्मद की याद में सजी महफिल

खिदमते अजा के लिए लोगों को किया सम्मानित

0 110
अंजुमनों के पदाधिकारियों की हुई गुलपोशी
लखनऊ । पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (स) व आले मोहम्मद (अ.स.) की याद में इमामबाड़ा अबुतालिब हसन पुरिया में अंजुमन गुंचाए मजलूमिया ने महफिल का आयोजन किया। महफिल को मौलाना दानिश जैदी ने खिताब करते हुए मोहम्मद व आले मोहम्मद की फजिलत बयान की। इस मौके पर शायर एजाज जैदी,जर्रार अकबराबादी,नय्यर मजीदी,हैदर रजा,अंजुम गदीरी,फरीद मुस्तफा आदि ने अपने कलाम पेश किये। दरगाह हजरत अब्बास के प्रशासक मीसम रिजवी को दरगाह में किये जा रहे अच्छे कामों के लिए खिदमत-ए-अजा एवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शायरे अहलेबैत एजाज जैदी, जर्रार अकबराबादी, हैदर रजा, असलम तांबा,गजंफर हुसैन ‘पप्पू” अंजुम गदीरी, फरीद मुस्तफा व नय्यर मजीदी को खिदमत-ए-अजा एवार्ड से नवाजा गया। इस खुशी के मौके पर अंजुमन काजमिया आबिदया,रौनके दीने इस्लाम,हुसैनिया कदीम,शमशीरे हैदरी,रजाए हुसैन,शहीदे फुरात,गुलदस्ते हैदरी,गुलजारे पंजेतन,शहीदाने कर्बला,नासिरउल अजा,मासूमियां हुसैनियां,मकसदे हुसैनी,गुलामाने हुसैन, गुंचाए मेहदिया, गरीबुल अजा, मेराजुल मोमेनीन,दस्ते हुसैनी,लश्करे हुसैनी,इसाउल अजा बाकरूल अजा आदि के पदाधिकारियों की गुल पोशी की गयी। इस मौके पर नज्रे मौला (दस्तरखान) का इंतजाम किया गया था आैर इमामबाड़े को भव्वरूप से सजाया गया था। अंत में अंजमुन के उपाध्यक्ष हसन याकूब ने महफिल को खिताब करते हुए अंजुमनों की हौसला अफजायी की। महफिल का आगाज आशू आलम ने तिलावते कुराने पाक से व संचालन अली आजम ने किया। अंजमुन के महासचिव अब्बास जहीर ‘चीमू” और सचिव इमरान अखतर ‘भोले” व अंजुमन के सदस्यों ने सभी अंजुमनों का शुक्रिया अदा किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.