diwali horizontal

पांच साल में सात बार नियमित टीकाकरण है जरूरी

0 101
बस्ती अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल डॉ. सीपी कश्यप ने कहा है कि प्रत्येक बच्चे के लिए पांच साल में सात बार नियमित टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण से ही गम्भीर बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है। छूटे हुए बच्चों को चि्हि्तत कर उन्हें प्रतिरक्षित किया जाना जरूरी है।
डॉ. कश्यप ने यह बातें एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में नियमित टीकाकरण के सुदृढीकरण के लिए आयोजित कार्यशाला में कहीं। कार्यशाला में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीसीपीएम, बीपीएम व विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक एएनएम सब सेंटर स्तर से ड्यू लिस्ट तैयार कराई जा रही है। टीम का प्रयास हो कि कोई बच्चा छूटने न पाए। टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवार के बच्चों के टीकाकरण में ब्लॉक रिस्पांस टीम, हेल्थ सुपरवाइजर व समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग लिया जाना चाहिए। सात नवम्बर तक छूटे बच्चों की सूची तैयार कर लेनी है।
यूनीसेफ के रीजनल कोआर्डिनेटर मनोज श्रीवास्तव व डीएमसी अनीता सिंह ने कहा कि लोगों के प्रवास के कारण टीकाकरण में समस्या आती है। ऐसे परिवारों के बच्चों को चि्हि्तत कर उनके गांव में मौजूद रहने के दौरान प्रतिरक्षित किया जा सकता है।
डिविजनल कोआर्डिनेटर एचबीएनसी (यूनिसेफ) सुरेंद्र शुक्ला ने अभिमुखीकरण के प्रत्येक बिन्दु के बारे में पर विस्तार से बताया और कहा कि टीकारण के सहारे ही पोलियो व कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सका है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश कुमार चौधरी व अन्य अधिकारी कार्यशाला में मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.