diwali horizontal

तीन दिवसीय भ्रमण पर पीलीभीत पहुंची राज्यपाल, देर शाम वन कर्मियों से की मुलाकात

वन विभाग के वीट वाचर, सुरक्षा श्रमिक, महावत एवं वायरलेस ऑपरेटरों को वितरित की फील्ड किट

0 101

वन कर्मियों के परिवार और बच्चों के लिए अस्पताल और स्कूल का निर्माण हो
ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित कर उच्च शिक्षा में प्रवेश दिलाएं

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 21 नवम्बर 2022 को देर शाम अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर जनपद पीलीभीत पहुंची और जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं वन कर्मियों से मुलाकात और वार्ता की। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने वन कर्मियों को सम्बोधित करते हुये उनके द्वारा वन्य जीवों से समाज के लोगों की सुरक्षा को एक महत्वपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो को िर्देशित करते हुए कहा कि सभी वन कर्मी अपने परिवार की देखभाल के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन कर सकें इसके लिए यह जरुरी है कि हम सब भी उनके प्रति अपने दायित्वों को बेहतर तरीके से पूरा करें। । उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि वन कर्मियों के परिवार/बच्चों के लिए अस्पताल व स्कूल का निर्माण कराया जाये।
राजयपाल जी ने केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ के बारे में वन कर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने वन कर्मियों के बच्चों का शाट -प्रेषित स्कूल में दाखिला कराये जाने हेतु जनपद के अधिकारियो को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे इण्टरमीडिएट पास करने के उपरान्त स्नातक शिक्षा में प्रवेश नहीं लेते हैं ऐसे ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित कर उच्च शिक्षा में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। इस अवसर पर राजयपाल ने वन विभाग के वीट वाचर, सुरक्षा श्रमिक, महावत एवं वायरलेस ऑपरेटरों को फील्ड किट वितरित की।
ज्ञातव्य है की 21 नवम्बर को प्रदेश की राज्यपाल जी का जन्मदिन भी था। वनकर्मियों तथा अन्य उपस्थितजनों ने इस अवसर पर उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.