
सऊदी अरब: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का मदीना और जेद्दा में हुई भयंकर बारिश की वजह से सड़कें दरिया बन गई हैं जिसमें कारें बहती हुई नजर आईं शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। बारिश के साथ ही अचानक आई बाढ़ भयंकर तूफान और ओलावृष्टि से सऊदी अरब जूझ रहा है। फिलहाल सऊदी अरब हाई अलर्ट पर है और बुधवार तक भीषण बारिश भयंकर तूफान की स्थिति बने रहने की संभावना है आलम कुछ ऐसा है कि कारें पूरी तरह से डूब गई है पानी के बहाव के साथ बाइक चालक अपनी गाड़ी को संभाल नहीं पा रहे हैं।

शहर के बाहरी इलाको से ली गई चौकाने वाली तस्वीरे दिखाती हैं कि कैसे कारे लगभग पूरी तरह से डूब गई है और उनकी छतों के ऊपरी हिस्से ही पानी की सतह पर है गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीएम ने जाजान शहर और फरासन द्वीप में तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है जिसकी वजह से लो विजिविलिटी और ऊंची लहरे उठने की संभावना है जेद्दा सहित सऊदी अरब के अन्य हिस्सो में हुई भीषण बारिश के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे हैं सऊदी अरब के मौसम विभाग ने मक्का मदीना और बंदरगाह शहर जेद्दा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साल 2009 में आई एक बाढ़ मे 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। सऊदी अरब के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र NCM ने लोगों से सावधानी बरतने और उनके द्वारा जारी किए जा रहे अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है सऊदी अरब का मक्का मदीना मुस्लिम समुदाय के लोगो का तीर्थ स्थल है. यहां दुनियाभर से मुसलमान हज और उमरा करने आते हैं वहीं इस वक्त पूरे सऊदी में भंयकर बारिश हो रही है.

ओले तूफान भारी बारिश ने मक्का और मदीना के साथ-साथ पूरे सऊदी अरब की हालात बदल दी हैं इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है ऐसे ही एक वीडियो मक्का से आ रहा है जहां भारी बारिश के बीच लोग तवाफ कर रहे है वहीं दूसरे वीडियो में भयंकर बारिश के कारण आई बाढ़ में कार भी बहती हुई दिखाई दे रही है. पूरे शहर में पानी ही पानी नजर आ रहा है सऊदी अरब के बड़े शहरों में आ रही बाढ़ और रेगिस्तानी इलाकों में हरियाली दिखने से दुनिया हैरान है इस घटना को पैगंबर मोहम्मद की एक भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है और कयामत का दिन करीब होने की बात कही जा रही है सोशल मीडिया पर सऊदी शहरों में बाढ़ और हरियाली की तस्वीरों को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि ये वही हो रहा है।
जो पैगंबर ने कहा था सोशल मीडिया पर पैगंबर मुहम्मद के एक कथन का जिक्र हो रहा है। इसमें कहा गया है कि पैगंबर ने 1400 साल पहले कहा था कयामत का दिन तब तक नहीं आएगा जब तक लोगो के पास धन बहुत ज्यादा ना हो जाए इतना ज्यादा कि एक आदमी जकात देना चाहे लेकिन उसे कोई लेने वाला ना मिले वही इसकी दूसरी निशानी ये है कि कयामत से पहले अरब की जमीन फिर से घास के मैदानो और नदियो में बदल जाएगी। ये पवित्र शहर जो कभी हरियाली से भरे थे फिर से हरेभरे हो जाएंगे।