School 1 horizontal

लाल किले पर झंडा फहराने के साक्षी बनेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां, उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Plant 1 horizontal
0 29

लाल किले पर झंडा फहराने के साक्षी बनेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां, उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखनऊ: देश की आज़ादी के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह में उत्तर प्रदेश की 14 चयनित लखपति दीदियां भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह अवसर न केवल उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित करता है, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण महिला शक्ति के आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश करता है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आज विभिन्न उद्यमों में लगकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। लाल किले के इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने को लेकर लखपति दीदियों में खासा उत्साह है।बुधवार को उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ से 14 लखपति दीदियों को हरी झंडी दिखाकर बस द्वारा नई दिल्ली रवाना किया। उनके साथ उनके पति या एक सहयोगी तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के दो विशेष प्रतिनिधि भी दिल्ली यात्रा पर गए हैं। रवाना करने से पहले उप मुख्यमंत्री ने दीदियों से संवाद कर उनके अनुभव और विचार सुने, उन्हें लखपति बनने पर सम्मान पत्र व अंगवस्त्र भेंट किया और तिरंगा यात्रा भी निकाली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विशेष आमंत्रण के लिए आभार जताते हुए कहा कि ये महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और इनसे प्रेरणा लेकर कई महिलाएं लखपति बनने की ओर कदम बढ़ाएंगी।यात्रा से एक दिन पहले 14 अगस्त को ये महिलाएं दिल्ली में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भ्रमण करेंगी। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा, ठहराव और अन्य व्यवस्थाएं गरिमापूर्ण और नियमों के अनुरूप हों ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इस समारोह में लखपति दीदियों की भागीदारी नारी सशक्तिकरण, सामूहिक शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की भावना को नई ऊँचाई देगी।राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित इन प्रेरणास्पद लखपति दीदियों में हरदोई से ममता जौहर, झाँसी से निशा देवी, सुल्तानपुर से ललिता मौर्य, देवरिया से रेणु देवी, लखीमपुर खीरी से उमा देवी, रुचि वर्मा और सुनीता देवी, फतेहपुर से कांति देवी व लक्ष्मी देवी, मिर्ज़ापुर से शशिबाला सोनकर और राखी कृष्णा सिंह, संत कबीर नगर से विंद्रावती देवी और संतोषी देवी तथा सोनभद्र से निर्मला देवी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.