diwali horizontal

ऑनलाइन पढ़ाई में नेटवर्क की समस्या बन रही है बड़ी बाधा।

0 292

लखीमपुर सिंगाही-खीरी:  कोरोना संकट के कारण प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन क्लास चलाने का आदेश दिया है हालांकि शिक्षकों और अभिभावकों के तमाम प्रयास के बावजूद भी शिक्षार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में अनेक प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। शिक्षकों और अभिभावकों के मुताबिक मिशन ऑनलाइन पढ़ाई की सबसे बड़ी बाधा नेटवर्क की समस्या व फोन का न होना है।क्षेत्र में सर्वेक्षण के मुताबिक कुछ निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य चल रहा है लेकिन नेटवर्क की समस्या ऑनलाइन शिक्षण कार्य को प्रभावित कर रही है। अभिभावकों का कहना है कि जैसे तैसे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल व लैपटॉप की व्यवस्था की है लेकिन कमजोर नेटवर्क की समस्या से बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी आ रही हैं

।क्षेत्र वासियों के जिन अभिभावकों के बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहें हैं,उन अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे जब ऑनलाइन पढ़ाई करने हेतु बैठते हैं तो सबसे बड़ी दिक्कत नेटवर्क की समस्या बनी रहती है नेट कनेक्ट करने में काफी समय खराब हो जाता कभी इधर से तो कभी टीचर की तरफ से नेट की दिक्कत रहती है क्षेत्र के अभिभावकों का कहना है की जो पढ़ाई स्कूल जाकर बच्चे करते थे वह पढ़ाई ऑनलाइन हो ही नहीं पाती है उनकी राय है कि जब कोरोना खत्म हो तब स्कूलों में पढ़ाई कराये या फिर सत्र शून्य घोषित किया जाए कुछ अभिभावकों के बच्चों का कहना है कि उन्हें नेटवर्किंग के कारण ऑनलाइन पढ़ाई समझ में ही नहीं आती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.