diwali horizontal

रामकोला में अज्ञात वाहन की ठोकर से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।

0 74

रामकोला में अज्ञात वाहन की ठोकर से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।

रामकोला कुशीनगर: थाना क्षेत्र के टेकुआटार-सिधावें मार्ग पर मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रास्ते पर बने पुलिया के पास हुई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
देर रात राहगीरों ने आते जाते पुलिया के पास किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक अज्ञात युवक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा था। राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामकोला ले जाया गया।
सीएचसी रामकोला में चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुधवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। घायल व्यक्ति बोलने में असमर्थ है, जिसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर अज्ञात व्यक्ति की पहचान और फरार वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
        इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. एस.के. विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर रेफर कर दिया गया है। उसका इलाज जारी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.