diwali horizontal

ऊंचाहार तहसील की एसडीएम कोर्ट में तैनात फौजदारी का अहलमद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार।

0 164

ऊंचाहार तहसील की एसडीएम कोर्ट में तैनात फौजदारी का अहलमद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार

Raebareilly News:ऊंचाहार तहसील की एसडीएम कोर्ट में तैनात फौजदारी अहलमद को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मामले में संलिप्त एक मुंशी की भी गिरफ्तारी हुई है जो प्राइवेट तौर पर अहलमद के लिए काम करता था। गिरफ्तार मुंशी ललित कुमार ऊंचाहार के पास पूरे जिल्ला गांव का रहने वाला है। इन लोगों ने पीड़ित से एक मुकदमे को पूरा कराने के लिए 7000 रुपए की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से हुई तो उच्चाधिकारी हरकत में आ गए और पूरी प्लानिंग के साथ गुरुवार को तहसील स्थित न्यायालय परिसर से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार अहलमद केबी सिंह पिछले काफी समय से निलंबित चल रहा था। उसके बाद भी एसडीएम कोर्ट में रंगे हाथों रिश्वतखोरी में गिरफ्तार होने से जिला प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन की टीम ऊंचाहार कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.