diwali horizontal

किराये का कमरा देखने के बहाने महिला से जेवर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, गोसाईगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0 75

किराये का कमरा देखने के बहाने महिला से जेवर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, गोसाईगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के गोसाईगंज थाने की टीम ने चालाकी से महिला को झांसे में लेकर उसके जेवर चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को किरायेदार बताकर महिला से नजदीकी बढ़ाई और फिर घर में घुसकर गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को लखनऊ-सुल्तानपुर रोड स्थित पूर्वांचल पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किए गए पीली धातु के जेवर भी बरामद किए गए हैं।थाना क्षेत्र की निवासी रानी (पत्नी मनीष कुमार) ने 9 मई को गोसाईगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया था कि 7 मई को एक अजनबी युवक किराये पर कमरा मांगने के बहाने उसके घर आया था। जब रानी ने बताया कि घर निर्माणाधीन है, युवक ने खुद को भरोसेमंद जताते हुए 20 हजार रुपये एडवांस देने की पेशकश की और मकान जल्दी पूरा कराने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान उसने महिला से उसके गहने देखने की बात कही, जिस पर रानी ने उसे अपने कान के सुई-धागा और मंगलसूत्र दिखाया। बातों में उलझाकर युवक ने गहनों को कमरे के भीतर रखे बिस्तर के नीचे रखने की जगह देख ली और अगले दिन मौका पाकर जेवर चुरा ले गया।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार आरोपी की पहचान होने के बाद 13 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष दीक्षित पुत्र रामनरेश दीक्षित, निवासी इमलिया कला, रामनगर कोट, थाना कोतवाली सदर, जनपद सुल्तानपुर (उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है।गिरफ्तारी के समय उसके पास से चोरी किए गए पीली धातु के सुई-धागा और लॉकेट बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का तरीका यही है कि वह किराये का कमरा देखने के बहाने अकेली महिलाओं के घर पहुंचता है और विश्वास जीतकर जेवर चुरा लेता है।गोसाईगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 217/25, धारा 303 (2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मो. आसिफ, उप निरीक्षक राजकुमार, उप निरीक्षक विक्रांत सिंह और कांस्टेबल रंजीत कुमार की अहम भूमिका रही। गोसाईगंज पुलिस की इस सफलता को स्थानीय लोगों ने सराहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.