diwali horizontal

राजकीय नर्सेस संघ प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष से की मुलाकात, लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

0 52

राजकीय नर्सेस संघ प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष से की मुलाकात, लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

लखनऊ: राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 8 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले संघ के 18वें अधिवेशन में उन्हें आमंत्रित किया और नर्सिंग संवर्ग से जुड़ी प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया कि प्रदेश में नर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने, गृह जनपद में तैनाती सुनिश्चित करने, पालनाघर की व्यवस्था करने, केंद्र सरकार के समान भत्ते दिए जाने, पदोन्नति के अवसर बढ़ाने तथा संवर्ग के पुनर्गठन जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर सरकार से शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नर्सिंग कर्मियों के योगदान की सराहना की और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर विभागीय बैठक आयोजित कर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के 18वें अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं और कहा कि सरकार नर्सिंग समुदाय की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील है।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, संयुक्त सचिव गीतांशु वर्मा और मंडल अध्यक्ष आईनिस चाल्स उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.