diwali horizontal

बाजार खाला में हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग

0 315

 

मामूली रूप से झुलसी महिला स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर बचाई दो मासूम बच्चों जान

लखनऊ : पुराने लखनऊ के बाजार खाला और सहादत गंज थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बनी एक हार्डवेयर की दुकान में सोमवार की दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई । आग की जद में आकर लाखो रुपए का नुकसान हुआ है एक महिला मामूली तौर से झुलस गई है। आग लगने की सूचना के बाद आधे घंटे की देरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया।

जानकारी के अनुसार बाजार खाला थाना क्षेत्र के कटरा चौराहे पर अपनी पत्नी आयशा बेटे मोहम्मद मुस्तफा बेटी उमरा के साथ रहने वाले मोहम्मद शेखू की मकान के नीचे ही न्यू इंडिया हार्डवेयर एंड पेंट्स के नाम से दुकान है । सोमवार की दोपहर मोहम्मद शेख अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी अचानक उनकी दुकान में आग लग गई दुकान में आग लगने के बाद शेखू किसी तरह दुकान से बाहर निकले लेकिन दुकान के ऊपर बने मकान में उनकी पत्नी आयशा बेटा मुस्तफा और बेटी उमरा फस गए।

हार्डवेयर की दुकान में लगी आग देखते ही देखते भीषण होती चली गई । आग लगने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब आधा घंटा देरी से मौके पर पहुंची । आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलकर हार्डवेयर की दुकान के ऊपर मकान में फंसी महिला और दो मासूम बच्चों को अपनी जान पर खेलकर किसी तरह से बाहर निकाला लेकिन मकान में फंसी मोहम्मद शेखू की पत्नी आयशा मामूली तौर से उलझ गई।

करीब आधे घंटे के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को 1 घंटे की मशक्कत के बाद बुझा दिया । आग लगने से तबाह बर्बाद हुए हार्डवेयर की दुकान के मालिक मोहम्मद शेखू का कहना है कि आग लगने की वजह से उनकी दुकान में रखा करीब 20 लाख का सामान जलकर खाक हो गया उन्होंने बताया कि दुकान के ऊपर बने उनके मकान में भी उनका सारा सामान जल गया जिसमें नकदी और उनकी पत्नी के जेवरात भी शामिल हैं। मोहम्मद शेखू का आरोप है फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से मौके पर पहुंच जाती तो शायद आग विकराल रूप धारण न कर पाती और उनका इतना नुक्सान न होता। उन्होंने कहा कि इस आग ने हमारी जिंदगी भर की कमाई को जलाकर राख कर दिया।

अगर फटते 4 सिलेंडर तो हो सकता था बड़ा हादसा

मोहम्मद शेखू की जिस हार्डवेयर की दुकान में आग लगी थी उस दुकान के ऊपर बने उनके मकान में एक नहीं बल्कि चार गैस के सिलेंडर रखे हुए थे जिसमें से दो गैस सिलेंडर भरे हुए थे आग की जद में गैस के सिलेंडर भी आ गए लेकिन राहत की बात यह रही कि आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने मशक्कत करके किसी तरह से गैस के सिलेंडरों को अपनी जान पर खेलकर बाहर निकाला जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया हालांकि घर के अंदर रखें चारों गैस के सिलेंडर आग से काले हो गए यदि स्थानीय लोग अपनी जान पर खेलकर घर के अंदर से गैस के सिलेंडर ना निकलते तो हादसा निसंदेह बड़ा हो सकता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.