diwali horizontal

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) की औपचारिक बैठक आयोजित की गई।

0 36

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) की औपचारिक बैठक आयोजित की गई।

लखनऊ, 14 फरवरी 26:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) की जिला, शहर एवं प्रदेश कमेटियों की घोषणा के उपरांत आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में लखनऊ निवासित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता बंधुओं की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी की मौजूदगी रही तथा अध्यक्षता विधि विभाग के प्रदेश चेयरमैन श्री आसिफ जमा रिजवी जी ने की। इस बैठक का संचालन विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी श्री अनस खान जी और
प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी श्री अमानुर रहमान जी ने किया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता बंधुओं ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों, रणनीति एवं विधि विभाग के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अध्यक्ष राय जी ने कहा कि
“कांग्रेस पार्टी का विधि विभाग संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का मजबूत स्तंभ है। आज की बैठक में अधिवक्ता साथियों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि विधि विभाग आने वाले समय में प्रदेशभर में न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगा। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर विधि विभाग को मजबूत कर जनता की आवाज़ बनेगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटभ् विधि विभाग के चेयरमैन श्री आसिफ जमा रिजवी जी ने कहा कि “विधि विभाग का दायित्व केवल कानूनी लड़ाई लड़ना ही नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाज में जागरूकता फैलाना भी है। सभी पदाधिकारी और अधिवक्ता साथी संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित हैं और प्रदेश के प्रत्येक जनपद में विधि विभाग की सक्रिय इकाइयों का विस्तार किया जाएगा।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि विधि विभाग संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा संवैधानिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

बैठक में मौज़ूद अधिवक्ता पदाधिकारियों में मुख्यरूप से चंद्र प्रकाश, इन्द्र प्रताप सिंह, श्रवण कुमार अवस्थी, मनीष चंद्र यादव, योगेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेश त्रिपाठी, राजेश विद्यार्थी


,किरन बाजपेई, श्रीमती पूनम, शैलेश शुक्ला, अमरदीप यादव, राजाराम रावत, मनोज मिश्रा, अभिषेक यादव, सत्येंद्र सिंह, आकाश तिवारी जिला चेयरमैन लखनऊ, शादाब हैदर सिटी चेयरमैन लखनऊ एवं मंडल चेयरमैन कौशल वर्मा, तहसीन हैदर नकवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.