diwali horizontal

मुसलमानों के लिए बड़ा तोहफा।

0 87

मुसलमानों के लिए बड़ा तोहफा।

इंडिया Live:सऊदी सरकार के इस फैसले की पुष्टि भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने भी की है. मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कुछ कंबाइंड हज ग्रुप ऑपरेटर्स (CHGOs) सऊदी अरब की तरफ से तय की गई समय सीमा का पालन नहीं कर पाए. वे हज यात्रा के लिए जरूरी कैंप, होटल और ट्रांसपोर्ट की बुकिंग समय पर नहीं कर सके थे. हज मंत्रालय ने भारत से 10,000 अतिरिक्त तीर्थयात्रियों के लिए हज पोर्टल (नुसुक) को दोबारा खोलने का फैसला लिया है. यह फैसला भारतीय सरकार की विशेष मांग के बाद लिया गया है. इससे उन हजारों भारतीय मुस्लिम तीर्थयात्रियों का सपना पूरा होगा, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे या जिनका आवेदन लंबित रह गया था.

भारत को 2025 के लिए सऊदी अरब की ओर से कुल 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है. इस कोटे में से 70% हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से और 30% प्राइवेट हज ग्रुप ऑर्गेनाइजर्स (CHGOs) के जरिए प्रबंधित किया जाता है. 10,000 अतिरिक्त स्थानों को इसी बचे हुए प्राइवेट कोटा से भरा जाएगा.

हज यात्रा की तिथि और तैयारियां

हज 2025 का आयोजन 4 जून से 9 जून 2025 के बीच प्रस्तावित है, लेकिन इसकी अंतिम तारीख इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम महीने जिलहज के चांद के दीदार पर निर्भर करेगी. इस बार हज की तैयारियों की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत के अल्पसंख्यक मामलों के सचिव चंद्र शेखर कुमार और संयुक्त सचिव सीपीएस बख्शी ने हाल ही में सऊदी के जेद्दा शहर का दौरा किया और सभी तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.साथ ही,

Leave A Reply

Your email address will not be published.