diwali horizontal

27 तक चलेगा विकास पुरूष को मुट्ठी भर माटी अर्पण कार्यक्रम

0 133

बाराबंकी :  प्रदेश में विकास की नैया बहाने वाले विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले बाराबंकी जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाले समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले बेनी बाबू बाबूजी की मृत्यु उपरांत उनकी समाधि स्थल पर मुट्ठी भर माटी श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम 25 दिसम्बर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगा। बताते चलें प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान और पकड़ बनाने वाले प्रदेश की सरकार में कई बार मंत्री लोकसभा सांसद और दो बार केंद्रीय मंत्री रहे बेनी बाबू का जन्म बाराबंकी जिले के ही सिरौलीगौसपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत शुगर मिल से की और दो दो बार केंद्र के मंत्री रहे और मृत्यु के समय भी वह मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद थे उनके द्वारा कराया गया हर कार्य बाराबंकी के लिए अलग ही पहचान रखता है। बाराबंकी के विकास पुरुष बेनी बाबू अब हम लोगों के बीच नहीं हैं

किंतु उनके द्वारा कराया गया हर कार्य उनकी यादों को संजो कर रखेगा। बेनी बाबू के जेष्ठ पुत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा ने बताया कि बाबू जी की मृत्यु 27मार्च करोना काल के समय हो गई थी जिसके चलते उनके समर्थक और चाहने वाले उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे जिसके लिए मुट्ठी भर माटी अर्पण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन 25 दिसंबर से किया जा रहा है जो 27 दिसंबर तक चलता रहेगा जिसमें समाजवादी कार्यकर्ता और बेनी बाबू के समर्थक बाबू जी को श्रद्धांजलि देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.