
विगत दिनों अलीगंज के अहिबर्नपुर इलाके के स्लम बस्ती में आग लग गई थी आग ने करीब 60 घर को जला दिया था जो झोपड़ी थी।
लखनऊ : की कई संस्थाओं ने भरपूर मदद की आग पीड़ितों की। कई समाजसेवी भी आये जिन्होंने हर प्रकार से उन पीड़ितों की मदद की उन्ही सबसे प्रेरणा लेते हुए आज लखनऊ की शान हेल्प ग्रुप ने भी बहुत छोटी सी मदद कीअग्निकांड पीड़ित घर के हर सदस्य को,रस्क के दो/तीन पैकेट्स,बड़े साइज का मीठा बन दो दो पीस,एक पैकेट बिस्कुट,एक पैकेट नमकीन एवं बच्चो को जी भर के क्रीम रोल खाने को दिया गया।

ये बहुत छोटी सी मदद है,किंतु कोशिश है की ऐसे मौकों पर और मदद की जा सके।
इसमे अजंली पांडे,सुमन पांडेय,राजकुमार मौर्य,मोहित सिंह एवं बृजेन्द्र बहादुर मौर्य ने सेवा की वितरण के दौरान तहसीलदार सदर अमित त्रिपाठी से पीड़ितों की मदद को निवेदन किया गया जिसमें उन्होंने बताया की प्रशासन की ओर से पीड़ितों के खातों में कुछ राशि भेजे जाने की योजना है एवं अन्य माध्यमों से उनकी मदद की जाएगी। टीम लखनऊ की शान हेल्प ग्रुप में कई सदस्यों के सहयोग से सब सम्भव हुआ है