
नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में एक दूसरे समुदाय का व्यक्ति गिरफ्तार
रामकोला कुशीनगर:रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया में एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति के द्वारा नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का मामला

प्रकाश में आया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ आगे की विधिक कार्यवाही हेतु भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार एक 13 वर्षीय लड़की को उसके पिता ने पड़ोसी गांव निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ भेजा था, दवा लेकर लौटते समय रास्ते में कथित तौर से छेड़छाड़ की और उसे नहर के पास छोड़ कर फरार हो गया, घटना के बाद लड़की रोते हुए चौराहे पर पहुंची और अपने पिता को सारी बात बताई। पिता ने तत्परता दिखाते हुए तुंरत 112 डायल पर फोन किया।
सूचना मिलते ही तुरंत 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को जाना उसके बाद आगे की कार्यवाही में जुट गई।
लड़की के पिता ने थाने में लिखित तहरीर दिया जिसमें उन्होंने अलाउद्दीन पुत्र मुंशीराम उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी मठिया टोला ग्राम सभा मांगेराम को पुलिस पास्को में मुकदमा लिख गिरफ्तार कर लिया जांच अधिकारी एस आई शुभम वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
मामले की गंभीरता देख एस डीएम कप्तानगंज विनोद गुप्ता भी मौके पर पहुंचे साथ में राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य फूलबदन कुशवाहा भी पीड़ित परिवार से मिले।