
लखनऊ के फूड वैली में जबरदस्त मारपीट!
लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर रिवर फ्रंट स्थित फूड वैली चटोरी गली में एक युवक
को दुकानदारों और स्टाफ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। युवक की पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है।
समता मूलक चौराहे के पास स्थित रिवर फ्रंट फूड वैली में किसी बात को लेकर एक युवक और दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। युवक ने जब इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद कई दुकानदार और स्टाफ मौके पर जुट गए। युवक को दौड़ा-दौड़ाकर

इस घटना ने रिवर फ्रंट फूड वैली की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। जिस स्थान को परिवारों और युवाओं के लिए सुरक्षित मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया गया है वहीं पर खुलेआम मारपीट हो रही है। इससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।