diwali horizontal

उत्तराखंड में उफनती अलकनंदा में गिरी, यात्रियों से भरी मिनी बस, 8 बचाए गए, 10 लापता,।

0 82

उत्तराखंड में उफनती अलकनंदा में गिरी, यात्रियों से भरी मिनी बस, 8 बचाए गए, 10 लापता,।

इंडिया Live: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के घोलतीर इलाके में एक भीषण हादसा एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई. जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 8 बजे की है. घटना के वक्त बस में 18 लोग सवार थे. बता दें कि बस स्टेट बैंक मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में चली गई थी.

यह बस बद्रीनाथ जा रही थी.

 

इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया. रेस्कूय ऑपरेशन के दौरान लगभग 8 लोगों को बचाया गया और उन्हें पास में स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से अभी तक 18 में से 7 लोंगो का रेस्क्यू कर लिया गया गया है जबकि अभी भी 11 लोग लापता है. जिनकी तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.

वाहन संख्या UK 08 PA 7444 बस 31 सीटर बस है, जिसमें वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे. इस वाहन में उदयपुर राजस्थान और गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था.

 

बारिश के कारण तेज था अलकनंदा नदी का बहाव

 

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से केदरानाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में भी पानी का बहाव तेज है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.