diwali horizontal

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्योग विभाग की बैंकों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी

0 163

 

सीतापुर  : जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्योग विभाग की बैंकों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अस्वीकृत किये गये आवेदनों की पुनः जांच की जाये। उन्होंने लम्बित आवेदनों का तत्काल निस्तारण किये जाने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदन प्राप्त होते ही सर्विस एरिया, सिबिल स्कोर एवं अन्य प्राथमिक बिन्दुओं का तत्काल परीक्षण करते हुये आवेदक को इसके विषय में अवगत कराया जाये तथा ठीक की जा सकनें वाली कमियों का निस्तारण तत्परतापूर्वक कराते हुये लाभान्वित किया जाये। अनावश्यक रूप से किसी भी पत्रावली के निस्तारण में विलम्ब न किया जाये। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में इलाहाबाद बैंक, आर्यावर्त बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया, आन्ध्रा बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित आवेदनों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने बैठक में आये वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेरित किया कि अपने अधीनस्थ सभी शाखा प्रबन्धकों की नियमित समीक्षा करें तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें।

उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से संचालित ऋण योजनाओं के विषय में जनता को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। एक जनपद एक उत्पाद योजना में इलाहाबाद बैंक के स्तर पर 08, बैंक आॅफ बड़ौदा के स्तर पर 04, भारतीय स्टेट बैंक के स्तर पर 04, आर्यावर्त बैंक के स्तर पर 04, यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया के स्तर पर 02 तथा बैंक आॅफ इण्डिया के स्तर पर 01 लम्बित आवेदन पत्र के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।

बिजवार रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने बिजवार रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज एवं सर्विस रोड के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाये तथा सर्विस रोड को मानकों के अनुरूप बनाते हुये संचालित कराया जाये। साथ ही पानी निकास की भी समुचित व्यवस्था रखी जाये। उन्होंने ब्रिज कार्पाेरेशन के अधिकारियों को रेलवे के साथ समन्वय करके कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर उद्योग आशीष गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.