
विजन 2047 शताब्दी महाअभियान विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन!
रायबरेली: बछरावां नगर पंचायत के नवीन कार्यालय के सभागार में अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद गण और प्रबुद्ध जनों द्वारा उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान के तहत एक विराट जन आंदोलन का रूप देना है। जन-जन को जोड़ने का आवाहन किया गया। इसी क्रम में पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा 29 सितंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ इस विषय पर संवाद किया गया था। इस संगोष्ठी के कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह राम जी, अधिशासी अधिकारी राम अशीष वर्मा, वरिष्ठ सभासद ज्ञान चौधरी, नदीम, आशीष कुमार उर्फ बॉबी, शंभू, सतीश तिवारी और सैकड़ो बछरावां के प्रबुद्ध जन और नागरिक उपस्थित रहे।