diwali horizontal

बीबीएयू लखनऊ में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विशेष आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन

0 48

बीबीएयू लखनऊ में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विशेष आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में दिनांक 23 सितंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एक विशेष आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र, बीबीएयू एवं ओम आयुर्वेदिक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भगिनी निवेदिता महिला विकास प्रकोष्ठ, बीबीएयू की भी सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम में प्रख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. एस. के. पाण्डेय, विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास श्रीवास्तव, भगिनी निवेदिता महिला विकास प्रकोष्ठ की चेयरपर्सन प्रो. सुमन मिश्रा एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही अनेक विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण भी इस अवसर पर मौजूद रहे।डॉ. एस. के. पाण्डेय ने कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान (Expert Talk) प्रस्तुत किया। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली के कारण उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन, पीसीओडी (PCOD) एवं अन्य हार्मोनल विकारों के कारण और उनके आयुर्वेदिक समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी को इन रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया तथा नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और बाहरी खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य लाभ, रोगों की रोकथाम और जीवनशैली सुधार के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारियों ने निःशुल्क परामर्श और प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएँ प्रदान कीं।इस प्रकार राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.