diwali horizontal

थाना अमीनाबाद क्षेत्र में महिला सहायता एवं सुरक्षा को लेकर एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

0 42

थाना अमीनाबाद क्षेत्र में महिला सहायता एवं सुरक्षा को लेकर एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

AMINABAD POLICE : महिला सुरक्षा को लेकर अमीनाबाद में विशेष अभियान, रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

थाना अमीनाबाद क्षेत्र में महिला सहायता एवं सुरक्षा को लेकर एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी द्वारा किया गया। उनके साथ आरक्षी रंजू, महिला आरक्षी रीता, महिला आरक्षी सरिता, तथा एंटी रोमियो टीम— उपनिरीक्षक केशव मिश्रा, महिला आरक्षी वंदना यादव, महिला आरक्षी रोशनी— मौजूद रहे।

महिला डिग्री कॉलेज, अमीनाबाद में विशेष कार्यक्रम

रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर कॉलेज में पोस्टर चित्रण प्रतियोगिता एवं सेक्सुअल हैरासमेंट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने शिक्षकगण व छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया

मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) की विस्तृत जानकारी

प्रभारी गौरव कुमारी ने छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, रानी लक्ष्मीबाई खेल सम्मान योजना
के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह योजनाएँ महिलाओं व छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए

टीम ने छात्राओं को जरूरी सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर समझाए
102– स्वास्थ्य आपातकाल
108– एंबुलेंस सेवा
112– इमरजेंसी पुलिस सहायता
1090– महिला हेल्पलाइन
181– महिला सम्मान हेल्पलाइन
1930– साइबर क्राइम हेल्पलाइन
1098– चाइल्ड हेल्पलाइन

इन नंबरों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई! गुड टच–बैड टच एवं आत्मरक्षा पर प्रशिक्षण, छात्राओं को आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के महत्व पर समझाया गया।

साथ ही क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई ताकि सुरक्षा वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.