diwali horizontal

महाचक्रवात का आगाज,18 राज्यों में है भारी हलचल; बारिश और तेज हवाएं चलेगी!!

0 403

आने वाला है महाचक्रवात, 18 राज्यों में है भारी हलचल;बारिश और तेज हवाएं  चलेगी!

 

Weather Update: मौसम आंख-मिचोली खेल रहा है. कहीं भीषण गर्मी पड़ने लगी है तो कहीं बारिश हो रही है. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन के प्रभाव देखे जा रहे हैं. एक ओर उत्तर और पश्चिम भारत में असामान्य गर्मी का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर पूर्व, उत्तर पूर्व और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी यानी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दो चक्रवातों के कारण अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. यानी अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों आंधी-पानी से हाहाकार मचेगा. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पहला चक्रवात धीरे-धीरे इराक से भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों की ओर बढ़ रहा है, जिससे इस क्षेत्र में बारिश होगी. वहीं, बांग्लादेश के ऊपर दूसरा चक्रवात बन रहा है, जिसके कारण अगले पांच दिनों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में बारिश हो सकती है. इससे मौसम आफत ला सकती है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में असामान्य गर्मी का प्रकोप कुछ हद तक कम होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर भारत और केरल से लेकर तमिलनाडु तक विभिन्न राज्यों में बारिश की संभावना है. यह मौसम परिवर्तन 12 मार्च से 15 मार्च तक जारी रहेगा. इस स्थिति के लिए दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन जिम्मेदार हैं 15 मार्च तक भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 15 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है और भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान संभव है. इसी तरह पंजाब और हरियाणा में 12 और 13 मार्च को आंधी के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही, 13 से 15 मार्च के बीच राजस्थान में भी बारिश हो सकती है. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पहला चक्रवात धीरे-धीरे इराक से भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों की ओर बढ़ रहा है, जिससे इस क्षेत्र में बारिश होगी. वहीं, बांग्लादेश के ऊपर दूसरा चक्रवात बन रहा है, जिसके कारण अगले पांच दिनों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में बारिश हो सकती है. इससे मौसम आफत ला सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.