diwali horizontal

ऐक्शन में नज़र आए पुलिस कमिश्नर थाने का किया औचक निरीक्षण

0 261

 

नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर पहुचे बंथरा थाने किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

लखनऊ : के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर डी0के0 ठाकुर ने गुरुवार को अचानक बंथरा पहुच कर औचक निरीक्षण कर थाने के मुख्य रजिस्टरों को गहनता से चेक करते हुए तमाम अभिलेखों का किया निरीक्षण करते हुए पुलिसिंग सुधारने व बेहतर पुलिसिंग के लिए कड़े दिशा निर्देश। बंथरा थाने के औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त थाने पर रखे प्रमुख थाना अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, मालखाना, त्यौहार रजिस्टर सहित थानों के मुख्य रजिस्टरों को गहनता से चेक करते हुए संबंधित को आवश्यक कड़े दिशा निर्देश दिये गए। श्री डीके ठाकुर ने थाने की उच्च कोटि व बेहतर साफ सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।

निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा/महिला सशक्तिकरण हेतु थानों में स्थापित की गई महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश दिए। थाने के बाहर साफ सफाई, बैरकों की साफ सफाई व भोजनालय का निरीक्षण करते हुए बैरकों व मेस के सामने कूड़ादान रखने व उच्च कोटि की साफ-सफाई बनाये रखने के लिए भी उन्होंने निर्देश दिया। श्री ठाकुर ने जनसुनवाई, आई0जी0आर0एस0, सी0एम0 हेल्पलाइन पर विशेष जोर देते देते हुए सम्बंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर रखे अभिलेखों में सुधार के लिए भी समझाया गया। इसके अलावा थाने पर रखे अभिलेखों का अपराध नियंत्रण में कैसे प्रयोग होना है, इसके लिए भी पुलिस आयुक्त ने पुलिस कर्मियों को समझाया।

अवैध शराब से बंथरा थाना क्षेत्र में हुई मौतों के मामले की गम्भीरता को मद्दे नज़र रखते हुए उन्होंने अवैध शराब बेचने व बनाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए।पुलिस आयुक्त द्वारा थाने पर पहुच कर निर्देश दिया गया कि रिमांड व जमानत रजिस्टर को अपडेट करते हुए, S.R केस /गैंग रजिस्टर में पंजीकृत अपराधियों की क्रिया-कलापों को जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए। उन्होंने थाना परिसर में रखे हुए समस्त अभिलेखों की बाइंडिंग कराकर रखने के दिशा निर्देश दिए गये। पुलिस आयुक्त द्वारा महिलाओं एवं बालकों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना कर्मियो को पूर्ण संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस आयुक्त ने थाना कार्यालय के कार्य वितरण को भी चेक किया एवं कार्य वितरण के आधार पर उनके अभिलेखों को थाना प्रभारी द्वारा समय-समय पर किए जाने के लिए निर्देशित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.