diwali horizontal

भारत में कभी भी आ सकता है 8.0 तीव्रता का भयानक भूकंप।40 करोड़ लोग पर मंडरा रहा है मौत का भयानक साया।

0 551

भारत में कभी भी आ सकता है 8.0 तीव्रता का भयानक भूकंप। 40 करोड़ लोग पर मंडरा रहा है मौत का भयानक साया।

 

भूकंप चेतावनी ; म्यांमार में आए भूकंप से अबतक 2,700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी बड़े भूकंप आने की संभावना है। अलर्ट में कहा गया है कि कई राज्य अत्यंत डेंजर जोन में है ।जैसे दिल्ली,लखनऊ, चंडीगढ़,अमृतसर, जम्मू कश्मीर

भविष्य में भारत में एक विनाशकारी भूकंप की आशंका लगातार गहराती जा रही है। भूगर्भीय विशेषज्ञों का कहना है कि अब सवाल यह नहीं है कि भूकंप आएगा या नहीं, बल्कि यह है कि कब आएगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारत के उत्तर भारत में 8.0 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप किसी भी समय दस्तक दे सकता है, जो बड़े पैमाने पर तबाही ला सकता है।

अत्यंत शक्तिशाली भूकंप आने की संभावना:

प्रसिद्ध अमेरिकी भूभौतिकीविद् रोजर बिलहम ने चेतावनी दी है कि हिमालय क्षेत्र में बड़ी तीव्रता वाले भूकंप लंबे समय से नहीं आए हैं, जो इस खतरे को और बढ़ा देता है। उन्होंने बताया कि भारत की प्लेट हर सदी में तिब्बत के दक्षिणी किनारे से करीब 2 मीटर खिसकती है, लेकिन इसका ऊपरी किनारा लंबे समय तक रुका रहता है और फिर एक झटके में खिसक जाता है, जिससे शक्तिशाली भूकंप आते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.