diwali horizontal

भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में माननीय कुलपति. प्रो. एन.बी. सिंह के संरक्षण में निकाली गई तिरंगा रैली।

0 45

लखनऊ : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में कुलपति. प्रो. एन.बी. सिंह के संरक्षण में दिनांक 13 अगस्त से दिनांक 15 अगस्त 2024 तक राष्ट्रीयता की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा तिरंगा रैली निकली गई। यह अभियान डॉ. नलिनी मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक के नेतृत्व में तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. जफरून नकी, डॉ. अभय कृष्णा, डॉ. रामदास एवं डॉ. श्वेता अग्रवाल के सहयोग से आयोजित किया गया

हर घर तिरंगा अभियान भाषा विश्वविद्यालय परिसर तथा विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए गोद लिए गांव में संचालित किया गया। तिरंगा यात्रा रैली में अध्यनरत छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता की गई तथा जनमानस तथा युवाओं में राष्ट्रीय एकता तथा सद्भावना के लिए उत्साहवर्धन किया गया

14 अगस्त 2024 को विभाजन विभीषिका पर एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई और उन चित्रों के विषय मे सभी प्रतिभागियों को जानकारी भी दी गई।चित्र प्रदर्शनी में इतिहास विभाग, राजनीति शास्त्र और अन्य संकायों के लगभग 60 छात्र छात्राओं तथा कई विभागों के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छायाकार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.