diwali horizontal

सास व पति की यातनाओं से आहत महिला ने कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र।

0 76

उन्नाव : ससुराली जनों की मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने सास व पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के नैपारापुर निवासी दिनेश पुत्र देवी का विवाह 20 वर्ष पूर्व शांती के साथ हुआ था उनका वैवाहिक जीवन अच्छे से कट रहा था। शांती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति दिनेश व सास रामदुलारी उसे रोज गंदी गंदी गालियां देते हुए मारते पीटते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया कि ससुराली जनों ने दो लड़कों को और लडकीयो को अपने पास रख लिया है और मुझे घर से निकाल कर मायके में रहने की बात करते हैं। रोज-रोज की  यातनाओं से तंग आकर महिला ने कोतवाली में लिखित शिकायत की प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.