diwali horizontal

पारा में एक युवक ने खुद को गोली मार दी जान, जांच में जुटी पुलिस

0 283

लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रविवार तड़के सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पारा पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल ले गई, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अफसरों ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है।

मामला पारा थाना क्षेत्र के बादलखेड़ा गांव की है। जहां हरदोई के अतरौली का रहने वाला सोनू शुक्ला (32) नाम के युवक ने रविवार सुबह पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। कमरे के अंदर खून से लथपथ सोनू शुक्ला पड़ा था। उसके बगल में पिस्टल बरामद की गई है और साथ ही युवक के हाथ में मोबाइल भी मिला है। सूचना मिलते ही पारा थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कमरे की पड़ताल की जहां पर उसे तमंचा मिल गया।

पुलिस की पुछताछ में भतीजे ने बताया कि बंदूक गेट पर पड़ी होने के कारण कमरे में रख दी गई। भतीजे ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह काफी समय से बीमार चल रहा था, और वह कल डॉक्टर के यहां से इलाज करवाके आया था। दिन वह सामान्य थे, रात के उन लोगों ने साथ में खाना भी खाया। जिकसे बाद देर रात मृतक का भाई और भतीजा छत पर सेने चले गए थे।

पुलिस ने बताया कि सोनू का लंबे समय से किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इससे उसकी पत्नी नाराज हो गई और उसने मायके चली गई। वह 3 दिन पहले ही भाई के घर रहने आया था। इसी दौरान भाई की डबल बैरिक बंदूक से सोनी ने सिर में गोली मार ली। जिस बंदूक से सोनू ने गोली मारी है उसका लाइसेंस भाई के नाम पर है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के लिये बंदूक को गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस पत्नी के बयान का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि माथे पर गोली लगी है। फिंगर प्रिंट का मिलान भी किया जाएगा। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। गिरफ्तारी तभी की जायेगी जब पुलिस के पास सबूत होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.