diwali horizontal

एक कुंतल अवैध पटाखा के साथ युवक धराया;धर्मशाला निवासी सूरज कुमार का बताया जा रहा बरामद पटाखा

0 61

एक कुंतल अवैध पटाखा के साथ युवक धराया;धर्मशाला निवासी सूरज कुमार का बताया जा रहा बरामद पटाखा

सोनभद्र:ब्यूरो:  सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नगर के ब्रह्मनगर जाने वाली सड़क के पास से एक कुंतल अवैध पटाखा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान छोटू पुत्र सीसी निवासी केवटी थाना सदर कोतवाली के रूप में की गई है।
दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस अवैध पटाखा की बरामदगी के लिए अभियान चला रही है। इस क्रम में शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर नगर के ब्रह्मनगर जाने वाली सड़क के पास से 11 बोरियों में कुल एक कुंतल अवैध पटाखा बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान छोटू पुत्र सीरी को गिरफ्तार किया है। बरामद पखाटा की कीमत दो लाख 50 हजार रूपए बतायी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक माधव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह टोटो से उक्त पटाखा की खेप लेकर जा रहा था। पटाखा सूरज कुमार पुत्र बंशीलाल निवासी घोरावल रोड धर्मशाला का है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक माधव कुमार सिंह के अलावा चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल नन्दलाल, कांस्टेबल आकाश, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.