
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने किया विधि प्रकोष्ठ का पुनर्गठन, एडवोकेट मोहम्मद आसिफ नगरामी बने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने किया विधि प्रकोष्ठ का पुनर्गठन, एडवोकेट मोहम्मद आसिफ नगरामी बने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
लखनऊ: आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश ने अपने संगठन के विस्तार और मज़बूती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को विधि प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से की गईं, जिनकी घोषणा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव (लखनऊ, हाईकोर्ट) द्वारा की गई।नए पुनर्गठन में कई समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इसी क्रम में एडवोकेट मोहम्मद आसिफ नगरामी (लखनऊ) को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नगरामी लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और पार्टी की नीतियों तथा जनसरोकारों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संगठन में उनकी नियुक्ति को एक सशक्त कदम और विधि प्रकोष्ठ के लिए प्रेरणादायक शुरुआत माना जा रहा है।विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का विधि प्रकोष्ठ न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन की रीढ़ बनकर पार्टी के सिद्धांतों को मज़बूती से आगे बढ़ाएगी और आम जन की आवाज़ को न्यायिक स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि विधि प्रकोष्ठ न केवल पार्टी के कानूनी मामलों में सहयोग करेगा, बल्कि राज्य में न्यायिक सुधारों, जनहित याचिकाओं और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। यह पुनर्गठन प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिससे आने वाले समय में संगठनात्मक ढांचे को मज़बूती मिलेगी और न्याय आधारित राजनीति को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
