diwali horizontal

किसानों के भारत बंद को आम आदमी पार्टी का समर्थन

0 134

उत्तर प्रदेेेश प्रभारी संजय स‍िंंह ने क‍िसान नेता राकेश ट‍िकैत से की मुलाकात

प्रदेश अध्‍‍‍यक्ष सभाजीत स‍िंह ने कार्यकर्ताताओं सेे बंद को सफल बनाने का क‍िया आह्वान

लखनऊ : तीनों काले कानूनों के ख‍िलाफ जारी क‍िसान आंदोलन को शुरू से समर्थन दे रही आप 27 स‍ितंबर को क‍िसान संगठनों के भारत बंद की ऐत‍िहास‍िक सफलता सुन‍िश्‍च‍ित करने में जुट गई है भारत बंद को लेकर शनिवार देर शाम आप के प्रदेश प्रभारी राज्‍यसभा सांसद संजय स‍िंह ने क‍िसान नेता राकेश ट‍िकैत से मुलाकात की तो वहीं रविवार को प्रेसवार्ता करके प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से क‍िसानों के भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान क‍िया।

टि‍कैत से मुुुुलाकात के बाद बयान जारी करतेे हुए संजय स‍िंंह ने कहा क‍ि संयुक्‍त क‍िसान मोर्चा के भारत बंद का आम आदमी पार्टी समर्थन करेगी। पार्टी संयोजक अरव‍िंंद केेेजरीवाल के आह्वान पर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता क‍िसान आंंदोलन के साथ है AAP प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने व्‍यापारी एवंं दुकानदार कार्यकर्ता सेे इस द‍िन अपने व्‍यावसाय‍‍ि‍क प्रत‍ि‍ष्‍‍‍‍ठान बंद करने का आह्वान क‍िया

उधर रव‍िवार को पार्टी के प्रदेेेेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्‍‍‍यक्ष सभाजीत स‍िंह ने कहा क‍ि भाजपा ब्रज क्षेत्र में क‍िसान सम्‍‍‍‍मेलन का आयोजन ऐसे वक्‍त में कर रही है, जब वहांं बीमारी के चलते बच्‍चों की मौतेंं हो रही हैंं। भाजपा नेेेेतृत्‍व अपनेे दाय‍ित्‍व भूल चुका है। उसका क‍िसान सम्‍मेेेलन द‍िखावा हैैै।

अगर वह क‍िसान ह‍ितैैैैैषी है तो उसे तत्‍‍‍‍काल तीनोंं काले कानून वापस लेनेे चाह‍िए ज‍िससे क‍ि क‍िसान अपनी फसल का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पा सकें। देश के इस सबसे लंबेे आंंदोलन को पहले द‍िन से आप नेे समर्थन द‍िया हैैै 27 स‍ि‍तंंबर को ऐत‍िहास‍िक भारत बंद इसे एक बार फ‍िर साब‍ित करेेेेगा। प्रदेश अध्‍‍‍‍यक्ष ने व्‍यापारी एवंं दुकानदार कार्यकर्ता सेे इस द‍िन अपने व्‍यावसाय‍‍ि‍क प्रत‍ि‍ष्‍‍‍‍ठान बंद करने का आह्वान क‍िया। कहा भारत बंंद को हमारा नैत‍िक समर्थन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.