diwali horizontal

किसानो की भूख हड़ताल के समर्थन में “आप” ने प्रदेश भर में किया अनशन* 

0 176
*शान्तिपूर्ण कार्यक्रम  से घबराये आदित्यनाथ ने कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को किया गिरफ्तार और नज़रबंद* 
*लखनऊ पार्टी कार्यालय में सुबह 8 बजे 5 बजे तक कार्यकर्ताओ ने किया उपवास*
लखनऊ  :  आम आदमी पार्टी ने किसानो की देशव्यापी भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए प्रदेश भर में अनशन किया| ये उपवास लखनऊ सहित प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में किया गया|  इस शांतिपूर्ण अनशन से घबराई आदित्यनाथ सरकार ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों  को नज़रबद किया और कई गिरफ्तारियां भी की|
प्रदेश सहप्रभारी निर्मल मिश्रा को पुलिस ने मध्यरात्रि डिटेन कर कोतवाली अफजलगढ़ में रखा गया है। अमरोहा के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर और पार्टी  के कई साथियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। अंकुश चौधरी (प्रदेश सचिव), गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, इलाहाबाद के जिलाअध्यक्ष अलताफ,  गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी, मेरठ के जिलाअध्यक्ष ओ.पी. संत समेत कई अन्य जिलों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट और गिरफ्तार किया गया।  प्रयागराज में कृषि कानून के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पत्थरगिरजा के पास हिरासत में ले लिया|
 प्रदेश भर में चली इस पुलिसिया ज़ोरज़बरदस्ती के बावजूद भी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने तमाम ज़िलों में किसानो के हक़ की आवाज़ उठायी|
आदित्यनाथ सरकार के तमाम व्यवधानों के बावजूद लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय में किसानों के समर्थन में जुटे कार्यकर्ताओ ने शांतिपूर्ण तरीके सुबह 8 से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय अनशन किया। इसमें प्रदेश सह प्रभारी  ब्रिज कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह मक्कड़, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा , महिला विंग की अध्यक्ष नीलम यादव, मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, प्रदेश महा सचिव दिनेश पटेल, छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष काज़ी इमरान लतीफ़ , प्रदेश upसमेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए|
कानपुर, अमरोहा, सोनभद्र, बहराइच, मुज़्ज़फ़्फ़रनगर, मैनपुरी, सहारनपुर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, झांसी समेत अन्य जिलों में किसानो के समर्थन में पार्टी के कार्यकर्त्ता में प्रर्दशन किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.