diwali horizontal

पंचायत चुनावों के लिए “आप” ने कसी कमर

0 199

पार्टी ने पंचायत चुनावों के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को पर्वेक्षक, डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान और विधायक सुरेंद्र कुमार को सह प्रभारी नियुक्त किया*

लखनऊ : दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी पहले ही आगामी पंचायत चुनावों, जिनको 2022 विधान सभा चुनावों के सेमी फाइनल्स के तौर पर देखा जा रहा लड़ने का एलान कर चुकी है| चुनाव को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इन् चुनावों का पर्वेक्षक घोषित किया है| ये एलान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किया| दलित समाज से आने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के अलावा पार्टी ने डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान और विधायक सुरेंद्र कुमार को प्रदेश सह प्रभारी बनाया है| राजेन्द्र पाल गौतम वर्तमान दिल्ली सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग, रजिस्ट्रार आफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्री हैं। वे दिल्ली विधानसभा में सीमापुरी से विधायक हैं। राखी बिड़लान वर्तमान में दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर है| वह पूर्व में दिल्ली सरकार में मंत्री भी रही है। वह दिसंबर 2013 और फरवरी 2014 के बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं। उन्होंने 2013 में “आप’ में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस के चार बार के विधायक राज कुमार को हराकर 2013 का विधानसभा चुनाव जीता था। ये दिल्ली विधानसभा की सबसे युवा उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। मंगोल पुरी विधानसभा से विधायक हैं।

सुरेंद्र कुमार वर्तमान में दिल्ली के गोकलपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक है। 

पार्टी का मानना है की प्रदेश में बदलाव की बयार गाँव से हो कर ही बहेगी| इसके लिए आगमी चुनावों को मजबूती से लड़ना पार्टी की पहली प्राथमिकता है| प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में ज़िला पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम को चुनाव पर्वेक्षक, विधायक राखी बिड़लान व विधायक सुरेन्द्र कुमार को सह प्रभारी बनाये जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा की तजुर्बे और युवा जोश के सही मिश्रण की ये टीम गावं गावं में पार्टी की जड़े मजबूत करेगी| दिल्ली विधान सभा के चीफ व्हिप और राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया की “उत्तर प्रदेश में बदलाव की सम्भावनाओं के आगामी प्रणेता साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ|

Leave A Reply

Your email address will not be published.