diwali horizontal

निकाय चुनावों में आप को मिल रहा है जनसमर्थन: तकी

आप कार्यकर्ता सम्मेलनों में जुट रही भारी भीड़

0 104

लखनऊ । आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव के प्रचार में उत्तर प्रदेश में सबसे आगे चल रही है और अबकी नगर निकाय चुनावों में आप बड़ी बढ़त बनाएगी। उक्त बातें शुक्रवार को आप पार्टी के सैय्यद मोहम्मद तकी प्रदेश प्रवक्ता एंव प्रदेश महासचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने कहीं।
आगे उन्होंने कहा कि राज्य सभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आवाह्न पर प्रदेशभर में हर रोज तमाम कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे हैं जिसमें हजारों की सख्या में भीड़ जुट रही है। तकी ने कहा कि वे बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बी.एन. खरे के साथ हाथरस जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन में शमिल हुए थे और विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित किया और लखनऊ में भी लगातार हो रहे सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहे है। तकी ने बताया कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है और वो जहां भी गये वहां की जनता ने कहा कि वो अरविंद केजरीवाल के माडल से बहुत प्रभावित है तथा संजय सिंह के भाषणों को बहुत तल्लीनता से सुनते है और प्रेरणा लेते है। वहीं,दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी के द्वारा किये गये कार्यों की चर्चा वर्तमान में उत्तर प्रदेश के हर जिले, तहसील, कब्जे, गांव,गलियों और मोहल्लों में सभाएं हो रही है। तकी ने कहा कि जहाँ भी दर्जन भर लोग एकत्र होते है वहां आम आदमी पार्टी की चर्चा होने लगती है। सबसे ज्यादा तो इसी बात की चर्चा है कि गुजरात और दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी जीत रही है और हिमाचल में आप अप्रत्याशित बढ़त पा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.