diwali horizontal

आप सांसद संजय सिंह बोले जल जीवन मिशन में घोटाला करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा

0 100

लखनऊ :  राज्यसभा सांसद एवं आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने एक बार जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप लगाया। संजय सिंह ने जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप लगाते हुए यूपी सरकार पर भी निशाना साधा। बता दें, लोकायुक्त ने कोरोना घोटाले की जांच शुरू की है। इस मामले में भी आम आदमी पार्टी ने घोटाले का आरोप लगाया था और जांच की मांग की थी। आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि लोकायुक्त ने कोरोना घोटाले की जांच शुरू की। संजय सिंह ने कहा जल जीवन मिशन घोटाले में नए तथ्य मिले है। भारत सरकार की गाइडलाइन में कहा गया है कि SWSM एक रजिस्टर्ड संस्था होनी चाहिए। लेकिन गैर पंजीकृत संस्था को हजारों करोड़ के टेंडर क्यों दिये गये। गैर पंजीकृत संस्था के नाम पर हजारों करोड़ का पेमेंट हुआ है।

संजय सिंह ने कहा जल जीवन मिशन में शामिल लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। और मुकदमा दर्ज होना चाहिए। नियमों को ताक पर रखकर काम दिया गया। घोटाले के खुलासे पर मुझे नोटिस भेजा गया। आरटीआई में गैर पंजीकृत का खुलासा हुआ। बता दें, संजय सिंह ने यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने यूपी में ब्लैक लिस्ट कंपनियों से काम कराये जाने का आरोप लगाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.