diwali horizontal

आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली MCD जीत का मनाया जश्न

दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के कामों पर मोहर लगाई सभाजीत सिंह

0 72

 

 

यूपी निकाय चुनाव में भी सभी सीटो पर मजबूती से लड़ेंगी आप सभाजीत सिंह

लखनऊ। दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और जश्न मनाया । राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यलय पर कार्यकर्ताओं ने लोगों का लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया और एक दूसरे को बधाई दी इसके साथ ही कार्यकताओं ने जीत की खुशी में ढोल नगाड़ों पर खूब झूमें । चुनाव परिणाम देखने के लिये प्रदेश कार्यलय पर सुबह से ही कार्यकर्ता मौजूद थे । इस मौके पर निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, सदस्य ब्रज कुमारी सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव
सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष वंश राज दुबे, अंकित परिहार, सुभाषिनी मिश्रा, सबीना सिद्दीकी, राकेश तिवारी, प्रीति वर्मा, डॉ अनूप कुमार, तुषार श्रीवास्तव, जानी, अनीत रावत, इंजीनियर अजय कुमार, नूर सिद्दीकी, असद अब्बास, प्रितपाल सलूजा, माजिद, अमन सिंह,संगीता जयसवाल, पंकज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
सभाजीत सिंह ने कहा कि MCD की जीत पर दिल्ली की जनता ने एक बार फिर केजरीवाल के काम पर मोहर लगाई है . बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित तमाम किये गए कई विकास कार्यों से दिल्ली की जनता खुश है । उन्होंने कहा कि MCD में पिछले 15 सालों से भाजपा का राज था इन 15 सालों में भाजपा ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये जिसकी वजह से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए थे इस बार दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर विश्वास किया है निश्चित रूप से अब दिल्ली साफ स्वच्छ शहर बनेगा ।
सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी निकाय चुनाव सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी, जीत से मिली ऊर्जा से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है, कार्यकर्ता घर-घर जाकर केजरीवाल की उपलब्धियां लोगों को बताएंगे और अपील करेंगे कि निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी को दें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.