diwali horizontal

एबीएसए जैनेन्द्र ने कम्पोजिट विद्यालय पीरबटावन में बच्चों को बांटे स्वेटर

0 174

 

बाराबंकी :  शहर के पीरबटावन स्थित कम्पोजिट विद्यालय पीरबटावन में आज विद्यालय के बच्चों हेतु निःशुल्क स्वेटर का वितरण नगर के खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार के द्वारा सम्पन्न हुआ। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद नगर के खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सभी को प्रयास करते रहना चाहिये तथा खूब मन लगाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिये ताकि आगे चलकर आप सब देश का नाम रौशन कर सकें।

इस दौरान उन्होंने बच्चों का हौंसला बढ़ाने हेतु उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाये, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाये, यहाँ जिन्दगी तो हर कोई काट लेता है, जिन्दगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाये। इसलिये आप सबको अपनी पढ़ाई के प्रति सदैव संकल्पित रहना होगा क्योंकि संकल्प के साथ ईमानदारी से किये गये प्रयास से सफलता अवश्य हासिल होती है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली के माध्यम से बच्चों को घर बैठे जो शिक्षा ग्रहण करवाई जा रही है वह अत्यन्त ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। तथा इसका लाभ निश्चित रूप से हमारे बच्चों को मिलेगा और हमारे शिक्षकों के इस अनूठे योगदान से सभी बच्चे आगे बढ़ेंगे और पूरे देश में हमारे जनपद का नाम रौशन करेंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद भी प्रकट किया और बताया कि कोरोना जैसे संकट काल में प्रदेश सरकार भी अहम भूमिका निभा रही है और बच्चों के हित के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी चालू की गई है।

जिसको लागू करवाकर बच्चों का निश्चित ही विकास होगा। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिये शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई तथा उन्हें खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न पुरुस्कार भी दिए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से प्र.अ. रोशन जहाँ, एसएमसी अध्यक्ष मैसर जहाँ, शिक्षा मित्र अलीम, अरजुमन्द बेनजीर, नगर पालिका स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अजय, पुनीत, सन्दीप, प्रवेश तथा समस्त छात्र-छात्राएँ व अभिभावक गण भी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.