diwali horizontal

फर्जी लूट की कहानी गढ़ने वाला मुनीम पकड़ा गया, पुलिस ने पांच लाख रुपये बरामद

0 53

फर्जी लूट की कहानी गढ़ने वाला मुनीम पकड़ा गया, पुलिस ने पांच लाख रुपये बरामद

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने चंद घंटों में खोला राज

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में नाका थाना क्षेत्र के पाण्डेयगंज इलाके में शनिवार की शाम पांच लाख रुपये की कथित लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। आशीष ट्रेडर्स के मुनीम शशिभूषण तिवारी ने अपने मालिक आशीष अग्रवाल को बताया कि बदमाशों ने उस पर हमला कर उसके झोले में रखे पांच लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।नाका थाना प्रभारी श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल नंबरों की जांच की। इसी दौरान पूछताछ में शशिभूषण तिवारी टूट गया और सच्चाई सामने आ गई। उसने कबूल किया कि उसने खुद ही स्कूटी गिराकर लूट का नाटक रचा और पांच लाख रुपये छिपा दिए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस पर बैंक का कर्ज था, जिसे चुका पाने में असमर्थ था। इसी कारण उसने यह फर्जी योजना बनाई।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांच लाख रुपये बरामद कर लिए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना का खुलासा होते ही व्यापारियों ने राहत की सांस ली और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की।इस मामले का अनावरण नाका थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय की अगुवाई में किया गया। टीम में चौकी प्रभारी दुगावा उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बसीरतगंज उपनिरीक्षक राकेश पटेल, उपनिरीक्षक सुशील कुमार और कांस्टेबल अनूप सिंह, अशोक कुमार व अंकित कुमार शामिल रहे।फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.