
सीतापुर : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर निवासी शुभकरन लाल पुत्र हीरालाल ने तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ अराजक तत्व उनसे रंजिश मानते हैं। क्योंकि वह पूर्व में प्रधान पद के प्रत्याशी रह चुके हैं। उनके खेत के चारों ओर लगी बांस बल्ली उखाड़ कर फेंक देते हैं। खेत के पड़ोस में अवैध कच्ची शराब बनाने का कारोबार चला रहे हैं। खेत में हमेशा उनकी बहन बेटियों का आना जाना लगा रहता है। जिससे कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।