diwali horizontal

मलिहाबाद में पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का आरोप

0 137

10 लीटर पेट्रोल कार में डालने को कहा चेक करने पर 7 लिटर ही निकला

मलिहाबाद, लखनऊ : मलिहाबाद इलाके के एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी कार में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने कम तेल डाला विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता भी की। मलिहाबाद इलाके के बक्खा खेड़ा निवासी सर्वजीत मौर्या ने बताया कि वह मलिहाबाद में माल रोड स्तिथ इंडियन ऑयल कीर्तिश फ्यूल्स पर अपनी कार में पेट्रोल डलवाने गया था। उसने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों से 5 लीटर पेट्रोल कार में डालने के लिए कहा।

आरोप है कि पाँच  लीटर पेट्रोल डालने के बाद भी मीटर नही उठा सक होने पर सर्वजीत ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से शिकायत की। उसके बाद भी 5 लीटर पेट्रोल मैनेजर के सामने डलवाया फिर भी मीटर नही उठा। युवक के कहने पर मैनेजर ने टंकी खुलवाकर चेक किया तो पेट्रोल मात्र 7 लीटर ही निकला। पीड़ित युवक ने इस बात की शिकायत पेट्रोल पंप के मालिक से की आरोप है कि पेट्रोल पंप के मालिक ने साफ इंकार कर दिया कि उसकी गाड़ी में पेट्रोल कम पड़ा है जबकि पेट्रोल पंप के मैनेजर ने मकैनिक से टंकी खुलवा कर देखा तो उसमें 7 लीटर ही पेट्रोल निकला पीड़ित युवक ने जब इसका विरोध किया तो पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने उसके साथ विरोध किया तथा उसे धमकाया पीड़ित सर्वजीत ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.